कुल पेज दृश्य

09 अप्रैल 2011

beyond 2020

भास्कर न्यूज. राजनंादगांव

प्रसिद्ध संत बर्फानी दादा ने भविष्यवाणी की है कि २०२० में तृतीय विश्वयुद्ध छिड़ सकता है। वर्तमान में विभिन्न देशों में जारी सत्ता के संघर्ष व विद्रोह का चरम उसी समय दिखेगा।

इस दौरान दो महाशक्तिओं के आपस में टकराने की वजह से जन-धन की हानि भी होगी। बर्फानी दादा ने बताया कि इस युद्ध में अखंड भारत का स्वरूप उभरेगा। देश में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा और सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा। फिलहाल कलयुग का प्रथम चरण चल रहा है। कलयुग में ही सतयुग, द्वापर, त्रेता जैसा वातावरण बनेगा।

चौथे चरण में जब घोर कलयुग आएगा तब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ेगा। उन्होंने जापान की तरह हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, मथुरा व मुंबई में भूकंप की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ज्यादा जनहानि नहीं होगी। समुद्र के तटीय इलाके के शहरों में पानी आ जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें