कुल पेज दृश्य

11 जून 2011

बढ़ा महापौर और पार्षदों का मानदेय

.राज्य शासन ने महापौर, सभापति और पार्षदों का मानदेय बढ़ा दिया है। महापौर को अब प्रतिमाह 11 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। अब तक उन्हें चार हजार रुपए मानदेय मिलता था। इसी प्रकार उनका सत्कार भत्ता 2500 रुपए कर दिया गया है।

अब तक उन्हें सत्कार भत्ता नहीं मिलता था। नगर निगम के सभापति को अब 9 हजार रुपए मानदेय मासिक मिलेगा। इन्हें तीन हजार रुपए मिलता था। इन्हें भी अब सत्कार भत्ता के रूप में 1400 रुपए मिलेगा। पार्षदों को 6000 रुपए मासिक भुगतान होगा। विभिन्न बैठकों में इन्हें 225 रुपए प्रति बैठक की दर से भुगतान होगा। पर महीने में यह राशि 900 रुपए से अधिक नहीं हो सकेगी।

राज्य के 24 नगर पालिका के अध्यक्ष को अब 3 हजार रुपए मानदेय व 1800 रुपए भत्ता मिलेगा। उपाध्यक्ष को 2400 रुपए मानदेय व 800 रुपए भत्ता मिलेगा तथा पार्षद को 1800 रुपए हर महीने मानदेय दिया जाएगा।

राज्य की 151 नगर पंचायतों के अध्यक्ष को 2400 रुपए मानदेय व 1100 रुपए भत्ता, उपाध्यक्ष को 2100 रुपए मानदेय व 800 रुपए भत्ता दिया जाएगा। साथ ही पार्षदों को 1400 रुपए मानदेय दिया जाएगा। राज्य शासन ने इनके वेतन में वृद्धि करने का निर्णय पहले लिया था।

इसी तारतम्य में आज नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव एम आर ठाकुर ने आदेश जारी किया। जन प्रतिनिधियों को बढ़ा हुआ वेतन राजपत्र में प्रकाशित होने के दिन के तत्काल बाद से मिलना शुरू हो जाएगा।

किसको कितना मिलेगा

महापौर 11000

सभापति 9000

पार्षद 6000

नगर पालिका अध्यक्ष 3000

नगर पालिका उपाध्यक्ष 2400

नगर पालिका पार्षद 1800

नगर पंचायत अध्यक्ष 2400

नगर पंचायत उपाध्यक्ष 2100

नगर पंचायत पार्षद 1400

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें